आवाज़

जुबिन गर्ग के हाथ में
इन सब कोलाहलों से दूर,
मुझमें एक अपनी सी पुकार है।
इस सारी थकान से निकलकर
किसी सपनों का शहर की ओर ले जाने वाली।

बचपन से ही,
मेरे सीने के किसी कोने में 
मैंने वह आवाज़ रख छोड़ी है,
जो मेरे लिए पक्षियों के पंखों से
चुरा लाती है धड़कनें,
गर्भवती बादलों से लाती है गड़गड़ाहटें,
भूखे बच्चों के चेहरों से लाती है रुदन।

इस अनजानी यात्रा में
मेरे साथ एक जानी-पहचानी आवाज़ है,
विरह की सारी रातों 
पाब्लो से नेरुदा तक
चार्ली चैपलिन से चे ग्वेरा तक
वह मेरी सहपाठी थी,
किशोर वसंत की हर दोपहरी ,
वह थी मेरी आत्मा की साथी।

हँसी से रोने तक,
गंभीर चर्चाओं से हल्की मज़ाकों तक,
नींद से लेकर सुबह तक,
खुद को खो देने के विलाप से लेकर
खुद को पाने की प्रसन्नता तक,
हर जगह, मेरे भीतर धड़कती है एक आवाज़।

जिसकी शुरुआत तो है,
पर अंत नहीं।

- अच्युत कुमार बराह

No comments:

Post a Comment