जीवन

ऊँघते-झपकते अब भी तुम
मेरे पास ही बैठे हो,
सूरज ढल चुका है,
कहीं गोधूलि उतर आई है।

मैं जो कहानी कह रहा था,
उसमें तुम्हें कुछ भी नहीं मिला,
फिर भी उठ जाने का मन तुम्हारा
जैसे अब भी नहीं होता।

इच्छा और अनिच्छा की
इस पुरानी टकराहट में
यूँ ही चुपचाप बैठे रह जाना भी
एक कला है।

ऊब की जम्हाइयाँ मेरी कहानी में
ठहराव लाती हैं,
तभी तुम पूछ बैठते हो — “फिर क्या हुआ?”

श्रोता का भाव न पाकर भी
लगातार बोलते रहना —
वह तो और भी कठिन कला है।

सबको, सब कुछ,
हर जगह, पूरी तृप्ति मिले —
ऐसी कोई बात नहीं।

यह बात तुम भी जानते हो,
और मैं भी।एक समय आएगा —
तुम सुनते-सुनते सो जाओगे,
और मैं बोलते-बोलते…

- अच्युत कुमार बराह

No comments:

Post a Comment